15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाढ़ का कहर: अपराधियों से निपटने के साथ ही अब पुलिस ने बाढ़ से निपटने को संभाला मोर्चा

एसपी देहात उदय शंकर सिंह के नेतृत्व में सभी प्रभावित इलाकों में पुलिस की बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की गयीं हैं।

2 min read
Google source verification
moradabad

बाढ़ का कहर: अपराधियों से निपटने के साथ ही अब पुलिस ने बाढ़ से निपटने को संभाला मोर्चा

मुरादाबाद: जनपद में रामगंगा, गागन, ढेला, कोसी एवं फीका नदियों के उफनाने और पानी में बढ़ोत्तरी के साथ ही अब मुरादाबाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जिसमें एसपी देहात उदय शंकर सिंह के नेतृत्व में सभी प्रभावित इलाकों में पुलिस की बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की गयीं हैं। जो 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी। जो लगातार बाढ़ के पानी पर नजर रखने के साथ ही लोगों की हर संभव मदद भी करेगी। अभी भी रामगंगा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। वहीँ अधिकारी अगले 12 घंटे में पानी उतरने का दावा कर रहे हैं।

केरल में इस कलाकार की वजह से आई थी भयंकर बाढ़, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

इतने गांवों पर मंडरा रहा खतरा

यहां बता दें कि नदियों में बांध का पानी छोडे जाने एवं अतिवृष्टि की दशा में तहसील मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा, बिलारी एवं कांठ के लगभग 232 गांव के बाढ से प्रभावित होने की सम्भावना रहती है। जिसके अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार की गयी है। पुलिस व्यवस्थाओं की की देखरेख एवं प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने हेतु जनपद स्तर पर उदय शंकर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को बाढ राहत नोडल अधिकारी बनाया गया है।

VIDEO: बैंक में यह काम करने से रोका तो पुलिसकर्मी पर टूट पड़े लोग, महिला ने चप्पलों से कर दी पिटार्इ

इतनी चौकियां बनाई गयीं

नगर क्षेत्र में 09 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 01 कुल 10 बाढ राहत चौकियां स्थापित की गयी हैं तथा प्रत्येक थाना पर 01 उ0नि0 एवं 02 आरक्षी सहित कुल 10 टीमों का गठन किया गया है। सभी चौकियों पर पुलिस बल नियुक्त है। नोडल अधिकारी एवं उपरोक्तानुसार बाढ राहत चौकियों से सम्बन्धित समस्त बल को बाढ राहत योजना के तथ्यों से अवगत कराकर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

यूपी के इस शहर को सरकार देने जा रही है ऐसा तोहफा कि यहां के लोग हो जाएंगे मालामाल

इन थानों की टीमें अलर्ट

आन्तरिक सुरक्षा तैयार एवं अद्यावधिक है। बाढ से प्रभावित थानों थाना भोजपुर, थाना सिविल लाइन, थाना नागफनी, थाना कटघर, थाना मझोला, थाना मुंढापांढे, थाना कांठ के अन्तर्गत चौकी अगवानपुर थाना सिविल लाइन, चौकी रामगंगा विहार थाना सिविल लाइन, चौकी पंडित नंगला थाना कटघर, चौकी पीतल बस्ती थाना कटघर, चौकी लालबाग थाना मुगलपुरा, चौकी बरबलान थाना मुगलपुरा, चौकी बंगला गांव थाना नागफनी, चौकी टी0पी0 नगर थाना मझोला, चौकी रोण्डा झोण्डा थाना मुंढापांढे, चौकी इस्लामनगर थाना भोजपुर बाढ राहत चौकी बनायी गयी हैं। उक्त टीमों द्वारा बाढ से प्रभावित होने वाले सम्भावित स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। फ्लड टीम द्वारा भी बाढ की स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग