
UP Rain Alert: यूपी के 35 जिलों में कोहरे का अलर्ट..
UP Rain Alert: आज 1 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन इन दोनों हिस्सों के तराई बेल्ट में कहीं-कहीं पर घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी के 35 जिलों में घने से अति घने कोहरे को लेकर ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 से 4 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। आगामी तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसके बाद तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और कल दो दिन कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 1 फरवरी तक सुबह शाम कोहरा व धुंध छाएगी। दिन में आसमान साफ होगा और धूप खिलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि, रात का तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 फरवरी से यूपी के पश्चिमी क्षेत्र से बारिश की शुरुआत हो सकती है। यूपी में 2 से 4 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
01 Feb 2025 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
