UP Weather: राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज सुबह के वक्त कोहरा दिखा है। आइए जानते हैं मौसम का हाल..
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज सुबह के वक्त कोहरा दिखा है। गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
मौसम विभाग की माने तो 14 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं भी बादल बिजली और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 13 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके असर से 15 से 20 अक्टूबर के बीच गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।
ना बादल ना बिजली गरजने के आसार
आने वाले सात दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं आए। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी। आज 12 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान कहीं पर भी बादल गरजने या बिजली गिरने के आसार नहीं है। गुरुवार को भी यूपी में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने का पूर्वानुमान है।
48 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को गाजियाबाद, नोएडा, रामपुर, बरेली और लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वही 13 और 14 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं भी बादल बिजली और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 13 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके असर से 15 से 20 अक्टूबर के बीच गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।