
मुरादाबाद के कांठ इलाक़े का मामला
मुरादाबाद कांठ थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के तहत सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 2 महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ 420 व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया हैं।
सिलाई मशीन और आवास योजना का दिया लालच
कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी महिला रीता ने पुलिस को बताया की नागरीकजन कल्याण सोशन वेलफेयर सोसायटी का कार्यालय ग्राम घोसीपुरा स्थित खड़क सिंह प्रजापति के मकान में चलाया जा रहा थां। प्रबंधक विपिन कुमार शर्मा अध्यक्ष चोखे लाल शर्मा कोषाध्यक्ष संतोषी देवी व कार्यालय अधीक्षक अंजुम परवीन चारों लोग महिला रीता के गांव नसीरपुर आएं और रीता समेत गांव की अन्य महिलाओं को प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना व आवास योजना के तहत सिलाई मशीन और मकान आदि का लालच दे कर अपने कार्यालय का पता बता गए।
गांव की कई महिलाओं से लिए पैसे
पीड़िता रीता के अनुसार वह सोसायटी के प्रबंधक विपिन को पहले से जानती थीं। जिसके चलते उसने विपिन शर्मा की बातो पर विश्वास कर लिया। और मकान दिलाने के नाम पर 22 हज़ार रुपए विपिन शर्मा को दे दिए। आरोप हैं इसके अलावा गांव की कई महिलाओं से विपिन शर्मा व उसके अन्य साथियों ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने और प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के तहत मशीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ले लिए।
पीड़ित लगा रहें कार्यालय के चक्कर
पैसे लेने के बाद विपिन शर्मा व उसके अन्य साथियों ने पीड़ितो से अधार कार्ड, बैंक पास बुक, फोटो कॉपी, दो दो फोटो, कार्यालय पर जमा करने को कहा। सभी लोगों ने भरपूर कागजात ग्राम घोसीपुरा स्थित सोसायटी के कार्यालय जमा कर दिए। पीड़ितो का कहना हैं लगातार नागरीकजन कल्याण सोशन वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय पर चक्कर लगा रहें हैं। ना तो आरोपी पैसे वापस कर रहे हैं और ना ही किसी योजना का लाभ दिलवा पाए हैं।
आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज़
पुलिस ने इस मामले विपिन कुमार शर्मा पुत्र पीलकपुर निवासी गुमानी ठाकुरद्वारा, चौखेलाल शर्मा पुत्र पीलकपुर निवासी गुमानी ठाकुरद्वारा, संतोषी देवी निवासी कांठ, अंजुम परवीन निवासी कांठ, इन सभी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़ कर लिया हैं। थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज़ कर लिया हैं। पुरे मामले कीजांच की जा रहीं हैं। तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई कि जाएंगी।
Published on:
02 May 2023 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
