15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में अकेले सड़क पर टहल रही लड़की देख रुक गयी पुलिस की टीम, फिर जो हुआ चौंका देगा आपको

Highlights प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया था सूनसान सड़क पर अकेले टहल रही थी पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया था थाने

2 min read
Google source verification
ladki_in_sadak.jpg

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस को एक लड़की सड़क पर सूनसान अकेले घूमते मिली। जिस पर पुलिस उसकी कहानी सुनकर हैरान रह गयी। किसी अनहोनी की आशंका देख पुलिस उसे थाने ले आई। जहां युवती ने बताया कि उसे प्रेमी ने मिलने के बुलाया था लेकिन वो मुझे अकेला छोड़कर चला गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। जिसमें शुरुआत में नोकझोंक के बाद दोनों के परिजन शादी को राजी हो गए।

यह भी पढ़ेंBig News: बहनों की शादी के लिए सऊदी अरब से लौट रहे मुस्लिम युवक काे NIA ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला- देखें वीडियो

प्रेमी ने मिलने बुलाया था

जानकारी के मुताबिक भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का पांच माह से मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध है। वह रात को उससे मिलने सिविल लाइन थानाक्षेत्र पहुंची। यहां पर दोनों ने एक सिनेमा हॉल में जाकर साथ में पिक्चर देखी। इसके बाद आशियाना चौकी क्षेत्र में युवती को अकेला छोड़ उसका प्रेमी थोड़ी देर के लिए कहीं दूसरी जगह चला गया। देर रात का समय हो गया था। इस दौरान वहां पर लैपर्ड सवार पुलिसकर्मी गश्त करते हुए पहुंचे। युवती को अकेला देख उससे पूछताछ की, इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उसे थाने ले आया गया। इसके बाद युवती का प्रेमी भी सूचना मिलने पर थाने पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंसपा की पूर्व महिला प्रवक्ता को प्रियंका वाड्रा गांधी ने सौंपी बहुत बड़ी जिम्मेदारी, Tweet कर दिया धन्यवाद

तय हो गयी शादी

पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को इस संबंध में जानकारी दी, दोनों के परिवार वाले थाने पहुंचे। यहां युवती के परिवार वालों ने युवती को फुसलाने का आरोप युवक पर लगाया और उस पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन युवती अपने प्रेमी के बचाव में आ गई और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। दोनों पक्षों के लोगों ने बातचीत की और आपसी सहमति से युवती की शादी उसके प्रेमी से तय कर दी।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग