
मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज घर से ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। घरवालों को पता जब चला जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची। जिस पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मां ने डांट दिया था
जानकारी के मुताबिक कांशीराम नगर कॉलोनी निवासी एक किशोरी कॉलोनी के ही एक लड़के से बात कर रही थी। इस पर मां ने उसे डांट दिया। गरुवार को किशोरी ट्यूशन पढऩे के बहाने घर से निकली थी। ट्यूशन के बाद वह शिक्षक से भाई के साथ घर जाने की बात कहकर कोचिंग से निकली और अपने प्रेमी को बुला लिया। किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आखिर में परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
07 Nov 2019 06:30 pm
Published on:
07 Nov 2019 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
