25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से ठीक पहले दुल्हे का खुला ऐसा राज.. दुल्हन सीधे पहुंची पुलिस के पास, देखें वीडियो

जब दुल्हन पक्ष ने अपने को असक्षम बताया तो बिना दुल्हन के ही पूरी बरात लौट गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 21 Nov 2018, 10:22 AM IST

moradabad

शादी से ठीक पहले दुल्हे का खुला ऐसा राज.. दुल्हन सीधे पहुंची पुलिस के पास, देखें वीडियो

मुरादाबाद: लाख कोशिशों के बाद बी समाज में दहेज़ जैसी बुराई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जी हां कुछ ऐसा ही मामला मझोला थाना क्षेत्र में आया है। यहां ऐन फेरों से पहले दुल्हे ने दहेज़ में कार की मांग कर दी। जब दुल्हन पक्ष ने अपने को असक्षम बताया तो बिना दुल्हन के ही पूरी बरात लौट गयी। पीड़ित दुल्हन इन्साफ के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंच गयी। मेहंदी लगी दुल्हन को पुलिस ऑफिस में देख हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

योगी की पुलिस के परिवार रहते हैं एेसे सरकारी मकानों में कि कभी भी हो जाए कोर्इ हादसा, अफसरों को पता भी नहीं, देखें वीडियो

यहां थी शादी

थाना क्षेत्र के जयंतीपुर रोड पर रहने वाली अनिता सक्सेना ने अपनी बेटी की शादी सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले रवि भटनागर से तय की थी। अनिता का आरोप है कि रोक और लगन की रस्म में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दूल्हा पक्ष को बाइक और अन्य सामान दिया था। इस दौरान रस्मों पर कुल पांच लाख रुपये का खर्च हुआ था। अनिता सक्सेना के मुताबिक कल 19 नवम्बर को शादी की तारीख तय हुई थी।

शादी की रिशेप्सन पार्टी से दुल्हन संग भागा दूल्हा,वजह है हैरान करने वाली,देखें वीडियो

अचानक मांगी कार

सोमवार देर शाम रवि भटनागर के परिजन बारात लेकर उनके घर पर पहुंचे। तिलक की रस्म के दौरान दूल्हा पक्ष ने अचानक कार की डिमांड कर दी और बिना कार लिए शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन दहेज लोभी परिजनों ने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया।

मारपीट का आरोप

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि इस दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों ने मारपीट भी की और दुल्हन के गले की सोने की चैन लूट कर ले गए। काफी देर हंगामा होने के बाद लड़का पक्ष बिना दुल्हन लिए वापस लौट गए। बारात वापस लौटने के बाद लड़की पक्ष ने समझौते का प्रयास किया लेकिन लड़का पक्ष बिना कार लिए शादी को तैयार नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में आया बड़ा घोटाला सामने, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक मचा हड़कंप

पुलिस ने शुरू की जांच

समझौते के सभी दरवाजे बंद होने के बाद पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की और दहेज लोभी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसएसपी को दी गयी तहरीर में लूट,मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाया गया है।