
मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार शाम को उस समय हडकम्प मच गया। जब एक दुल्हा अपनी पूरी बारात लेकर बजाय दुल्हन को लेने उसके घर सीधे भोजपुर थाने पहुंच गया। यही नहीं थाने के बाहर उसने और उसके परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाकर रोड जाम कर दिया। दुल्हे और उसके परिजनों ने बताया कि उसका भाई शादी के लिए सामान लेकर आ रहा था। तभी पुलिस वालों ने उसे रोक लिया और उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। गुस्साए दुल्हे और उसके परिजनों को पुलिस ने बमुश्किल शांत किया। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों कि शिकायत दर्ज कर ली गयी है और उन्हें समझा बुझा दिया गया है। अगर पुलिस वालों कि गलती होगी तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें दिवंगत भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के घर पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी तारीफ में कहे ये शब्द, देखें वीडियो
जानाकरी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव गनीमत नगर निवासी अकील पुत्र अकलीम पीपलसाना से भाई रुस्तम अली की शादी के लिए सामान खरीदने आया था। रुस्तम की बारात दोपहर में रामपुर जानी थी। अकील दोपहर एक बजे ढेला नदी के पुल के पास पहुंचा तो वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे रोकने की कोशिश की। अकील पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगा। सिपाहियों ने उसका पीछा किया और उसे हाथ से निकलते देख मीट की दुकान से तबल उठाकर फेंक कर मार दिया। तबल अकील के पैर में घुस गया। फिर भी वह किसी तरह अपने गांव पहुंच गया।
अकील कि हालत देखकर परिजन भड़क गए, परिजन और ग्रामीण अकील को उठाकर थाने ले आए और हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिपाही अखलाक, विपिन समेत तीन ने अकील पर जानबूझ कर हमला किया है।
दूल्हा रुस्तम ने बताया कि उसका भाई शादी का सामान खरीद कर लौट रहा था,तभी पुलिस वालों ने उसे रोक कर उसके ऊपर हमला कर दिया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारीयों को भी दी गयी है। लेकिन अभी तक किसी भी पुलिस कर्मी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
Published on:
23 Feb 2018 07:07 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
