ज्योतिषी पंकज वशिष्ठ के मुताबिक इस बार हनुमान जयंती शनिवार 31 मार्च को है। इसे अति महत्वपूर्ण माना जाता है अगर हनुमान जयंती मंगलवार या शनिवार को पड़ती है। इसके साथ ही उत्तर फागुनी नक्षत्र में पूर्णिमा को हनुमान जयंती है। पंकज वशिष्ठ के मुताबिक हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर हनुमान जी की प्रतिमा पर हनुमान जी का चोला चढ़ाएं। साथ ही 108 बार बजरंग बाण का पाठ करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा हनुमान जी के सम्मुख होकर चारमुखी दीपक लेक्ट उसे गाय के घी से प्रज्वलित करें और अक्षत के उपर रखकर उसमें एक जोड़ा लौंग का और एक जोड़ा इलायची डालकर 108 बार बजरंग बाण का पाठ करें। जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट होगा सदैव के लिए दूर हो जाएगा। मन में शांति रहेगी और प्रसन्न रहेगा।