मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बांदा, चित्रकूट, संभल, कौशांबी, प्रयागराज, बिजनौर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर नगर, रायबरेली और आसपास के क्षेत्रों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।