23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी में कल से खूब सताएगी गर्मी, लू का चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

UP Weather News: यूपी में कल से गर्मी और ज्यादा सताएगी। लू का पारा भी चढ़ेगा। कई जिलों में 40 के ऊपर ही पारा टिका हुआ है।

2 min read
Google source verification
Heat will be harsh in UP from tomorrow

UP Weather Update: गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन यानि 17 से 19 मई के बीच प्रदेश में कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार इस लू और तपन से 21 मई से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनजीवन को कुछ राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। 17 मई से हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो आगे चलकर 21 मई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें दे सकता है।

बुधवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। कानपुर में दिन में पारा 43 डिग्री, कन्नौज में 42 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आगरा और फिरोजाबाद में 44 डिग्री रहा। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म स्थान मथुरा रहा जहां अधिकतम पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हालांकि दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश होने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। अगले चार दिनों के दौरान, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस, मध्य भारत और गुजरात में अगले चार-पांच दिनों के दौरान लगभग दो-चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

जलवायु परिवर्तन से बढ़ रही गर्मी

जलवायु वैज्ञानिकों ने मौसम के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि बीते अप्रैल में जिस तरह गर्मी पड़ी, उसके पीछे जलवायु परिवर्तन बड़ा कारण है। इसी तरह की भीषण गर्मी का सामना प्रत्येक 30 साल में एक बार करना पड़ सकता है और जलवायु परिवर्तन के कारण पहले से ही इसकी संभावना लगभग 45 गुना अधिक हो गई है।

वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन समूह नामक वैज्ञानिकों की टीम ने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्रचंड लू पूरे एशिया में गरीबी में रहने वाले लोगों के जीवन को और अधिक मुश्किल बना रही है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग