मुरादाबाद: शहर में बुधवार सुबह से एकाएक धुंध बढ़ने से गर्मी से जूझ रहे लोगों के सामने दोहरी दिक्कत खड़ी कर दी। इस धुंध के कारण हवा में प्रदूषण का स्तर इस कदर खरनाक हो गया कि कई लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। अचानक हुए मौसम के इस बदलाव से सड़कों पर सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को हुई। क्यूंकि विजिबिलटी कम होने के साथ दम घुटने जैसा लगने से स्पीड पर फर्क पड़ा। जिस कारण शहर में कई जगह जाम जैसी भी स्थिति बनी। यही नहीं इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक 421 पहुंच गया।