23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्मी ऑफिसर की वाइफ बनीं मिसेज महाराष्ट्र, बताई जीवन से जुड़ी खास बातें, कहा- शादी होने से सपने खत्म नहीं होते

Moradabad News: मुरादाबाद की हिमानी सिंह ने मिसेज महाराष्ट्र का खिताब जीत लिया है। हिमानी मुरादाबाद की रहने वाली हैं। चार साल पहले उनकी शादी आर्मी ऑफिसर मेजर दुष्यंत सिंह के साथ हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Himani of Moradabad became Mrs Maharashtra

Moradabad News In Hindi: खिताब जीतने के बाद हिमानी ने कहा की वह शुरू से ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेना चाहती थी। शादी के बाद उनके पति मेजर दुष्यंत ने उनके सपने पूरे करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि शादी सपनों का अंत नहीं होती है। बल्कि ये एक खूबसूरत सफर की शुरुआत होती है।

परिवार में खुशी का माहौल
हिमानी के पिता ब्रजपाल सिंह कांठ रोड स्थित मधुबनी कॉलोनी में रहते हैं। वह स्कूल संचालक हैं। उनकी पत्नी साधना सिंह बुटीक चलाती हैं। हिमानी सिंह ने कई प्रतियोगियों को शिकस्त देकर मिसेज महाराष्ट्र 2023 का टाइटल अपने नाम किया है। उनकी इस जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें:गन्ना खरीद में धोखाधड़ी: महाप्रबंधक सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फाइव सितारा होटल में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक फाइव सितारा होटल में 3 दिसंबर को किया गया था। इस बड़े इवेंट में हिमानी सिंह ने अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता के अनोखे संगम से निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों का दिल जीत लिया।

शादी होने से सपने खत्म नहीं होते
हिमानी ने कहा कि अमूमन लड़कियां ये समझती हैं कि शादी होने से उनके सपने खत्म हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। सामंजस्य और बुद्धिमत्ता से प्रत्येक महिला विवाह के बाद भी अपने सपनों को पूरा कर सकती है। उनका अगला लक्ष्य मिसेज इंडिया प्रतियोगिता को जीतना है। जिसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। हिमानी सिंह इससे पहले जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट भी रह चुकी हैं।