
Holi Friday prayers in Moradabad: होली का त्योहार और जुमा की नमाज शांति के साथ अदा..
Holi Friday prayers performed peacefully in Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज और होली का त्योहार एक ही दिन शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। शांति समिति की बैठकों और लोगों से संवाद कर आपसी सहमति से शहर की मस्जिदों में नमाज का समय बढ़ाकर 2 बजकर 30 मिनट किया गया।
शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले मुरादाबाद शहर की जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों के बाहर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। जबकि जामा मस्जिद के बाहर खुद मुरादाबाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। शहर की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा होने के साथ ही जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की गई।
बता दें कि देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच रमजान के दूसरे जुमे के साथ रंगों का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
Published on:
15 Mar 2025 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
