30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने से ड्यूटी कर कर घर लौट रहा होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत, दो दिन बाद था रिटायरमेंट

Moradabad News : बिलारी थाने में ड्यूटी कर घर लौट रहा था होमगार्ड  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ujjwal Srivastava

•

Updated: 28 Jun 2023, 7:43 PM IST

थाने से ड्यूटी कर कर घर लौट रहा होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत, दो दिन बाद था रिटायरमेंट

मृतक होमगार्ड मोहम्मद बन्ने

मुरादाबाद ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई बीती रात बिलारी थाने से ड्यूटी करके सोनकपुर घर वापस जा रहे 60 वर्षीय होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सीएचसी बिलारी में उपचार के लिए होमगार्ड को ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया होमगार्ड की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव नन्ही गद्दी निवासी होमगार्ड मोहम्मद बन्ने (60) की बिलारी थाने में ड्यूटी चल रहीं थीं। मंगलवार की शाम वह बिलारी थाने से ड्यूटी करने के बाद टीवीएस बाइक से अपने घर लौट रहें थें। बिलारी थाना क्षेत्र बिचौला की मिलक में सामने से आ रहें तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने होमगार्ड बन्ने काई टीवीएस बाइक में टक्कर मार दी इस दौरान होमगार्ड बन्ने गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिलारी थाना पुलिस ने होमगार्ड को इलाज के लिए सीएचसी बिलारी में भर्ती कराया जहां होमगार्ड बन्ने की इलाज़ के दौरान मौत हों गईं

।

परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक होमगार्ड के परिवार में पत्नि सिराजन दो बेटे अलीजान (40) और लाल मुहम्मद (38) दोनो बेटे मजदूरी का काम करते हैं।

दो दिन बाद होना था रिटायरमेंट

मृतक होमगार्ड के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि होमगार्ड मोहम्मद बन्ने का दो दिन बाद रिटायरमेंट होना था। बन्ने सभी को अपने सेवानिवृत्त होने की दावत देने के लिए परिवार के बीच सेवानिवृत्त की तैयारियों में जुटे हुए थे लेकिन सेवानिवृत्त होने से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।