28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में चले देसी बम, सरेआम दो गुटों में फायरिंग, इलाके में दहशत, 14 के खिलाफ केस

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र हिमगिरि कॉलोनी में बुधवार रात युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई।

2 min read
Google source verification
Homemade bombs fired in Moradabad open firing between two groups

Moradabad Crime: इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। इस दौरान देसी बम भी फेंके जाने की बात सामने आई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर 14 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरि कॉलोनी डबल स्टोरी में कार चालक राजा सिंह का परिवार रहता है। राजा ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अंकित बीएससी कर रहा है। गुरवार की रात उनका बेटा अंकित सिंह जिम करने के बाद घर लौट रहा था। घर के पास ही कुछ युवक बाइकों से आ गए। उन्होंने कॉलोनी में तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे लोग अपने घरों में चले गए।

यह भी पढ़ें:बच्चों ने दिखाई भारत के वैभव की झलक, छात्रों को मैडल पहनाकर किया गया सम्मानित

आरोप है कि उन्होंने अंकित को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर तमंचे से फायरिंग की। जिससे उसके पेट, सीने और हाथ में छर्रे लगे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। अंकित के छोटे भाई राज ने बताया कि करीब चार माह पहले आरोपियों से बाइक टकराने को लेकर उसका विवाद हो गया था। उस विवाद में समझौता हो गया था।

लेकिन आरोपी पक्ष अंकित और उसके भाई राज से रंजिश रखने लगा था। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर 14 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा में 147, 148, 323, 352, 307, 506, 34 और 7 में केस दर्ज किया गया है।