8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महापौर के बाद अब शिवसेना ने फूंका डीआरएम का पुतला, महापौर का मामला पंहुचा था थाने

Moradabad: गौरतलब है की शिवसेना ने महापौर विनोद अग्रवाल का पुतला दहन किया था। जिसके बाद यह मामला सिविल लाइन्स थाने में पहुंच गया था। तो वहीं आज फिर शिवसेना ने डीआरएम का पुतला दहन किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
in-moradabad-after-the-mayor-now-shiv-sena-burnt-the-effigy-of-drm.jpg

Moradabad News: आपको बताते चले कि शिवसेना के मंडल प्रमुख डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने कपूर कंपनी पुल से आवागमन बंद करने से लोगों की हो रही परेशानी पर जुलूस निकाल कर नाराजगी जताई। नाराजगी जताते हुए उत्तर रेलवे के डीआरएम का पुतला दहन किया। मंडल कार्यालय गायत्री नगर, लाइनपार से केल्टन हाई स्कूल, चिड़िया टोला होते हुऐ कपूर कंपनी चौराहा तक शिव सैनिकों ने जलूस निकाला। मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद (उ.रे.) का कपूर कंपनी चौराहे पर पुतला फूंक रोष जताया है।

लाइफ लाइन कहे जानेवाला पुल एक साल से है बंद
जानकारी देते हुए जिला प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि लाइनपार की लाइफ लाइन कहे जानेवाला कपूर कंपनी का पुल लगभग एक साल से बंद है। इससे सरकारी व प्राइवेट कर्मचारियों साथ ही छात्र-छात्राओं को लोकोशेड के पुल से कई किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर जाना पड़ता है। जिसमें समय व पैसा दोनों अधिक लगता है। जनहित की इस प्रमुख समस्या पर किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारी का ध्यान नहीं है। इसी विषय को लेकर आज चेतावनी दी कि यदि कपूर कंपनी पुल से आवागमन शुरू नहीं किया गया तो अगली बार महाप्रबंधक उत्तर रेलवे के आने पर उनका पुतला दहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:अमरोहा में मंडी निरीक्षक का दफ्तर में आराम करने का वीडियो हुआ वायरल, किसानों ने लगाया ये आरोप

मेयर का मामला पंहुचा था थाने
मेयर विनोद अग्रवाल का पुतला फूकने का मामला थाना सिविल लाइन तक पहुंच गया था और इस मामले में नगर निगम की राजस्व निरीक्षक ने थाना प्रभारी सिविल लाइंस से केस दर्ज करने की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि नारे लगाने के दौरान अभद्र आचरण का प्रयोग किया गया था।