सबीह खान जुलाई महीने के अंत तक COO का पद संभाल लेंगे। वहीं, रिटायरमेंट तक जेफ विलियम्स एप्पल वॉच और डिजाइन टीम की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। उनके रिटायर होते ही डिजाइन टीम सीधे CEO टिम कुक को रिपोर्ट करेगी। यह बदलाव एप्पल के भविष्य के लिए एक अहम मोड़ माना जा रहा है, जहां सबीह खान का अनुभव और नेतृत्व कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।