
मुरादाबाद: अक्सर हम पुलिस को वालों की नकारात्मक खबरें ही देखते हैं। लेकिन कभी कभार कुछ ऐसी तस्वीर देखने में आती है। जिसमें वाकई सुकून मिलता है। जी हां कुछ ऐसी ही तस्वीर आज एसएसपी अमित पाठक की सामने आई है। आज जब वे मुहर्रम के जुलूस के रास्तों के निरीक्षण के पहुंचे तो उन्हें बच्चों ने पुलिस अंकल कहकर घेर लिया। एसएसपी भी बच्चों के प्रति अपना दुलार रोक नहीं पाए और उठाया टॉफी का डिब्बा और बच्चों में बांट डालीं। जिससे बच्चे ख़ुशी से झूम उठे।
इसलिए गए थे
यहां बता दें कि मंगलवार को जनपद में अलग-अलग स्थानों पर मुहर्रम के जुलूस निकाला जायेगा। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट है। इसी के तहत ही आज सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने एसएसपी टीम के साथ कटघर और गलशहीद थाना क्षेत्र में निकले थे। निरीक्षण के दौरान ही बच्चों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद उन्होंने बच्चों को टाफियां बांटी। वहीँ उन्होंने इस दौरान पुलिस को मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा। साथ ही उन्होंने भी आम लोगों से सौहार्द पूर्वक पर्व मनाने की अपील की।
Updated on:
09 Sept 2019 08:48 pm
Published on:
09 Sept 2019 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
