28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्यूटी पर शराब पीते सिपाहियों का वीडियो वायरल, फिर एसएसपी ने लिया ये एक्शन

सिपाही थाने में ड्यूटी के दौरान ही पैग लड़ा रहे थे। जिसका वीडियो खुद एक सिपाही ने ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 13 Sep 2018, 3:56 PM IST

moradabad

ड्यूटी पर शराब पीते सिपाहियों का वीडियो वायरल, फिर एसएसपी ने लिया ये एक्शन

मुरादाबाद: खाकी को सुधरने की तमाम नसीहतें आला अफसर देते रहते हैं,लेकिन आये दिन खाकी की करतूत ही खाकी को शर्मिंदा कर रही हैं। अब ताजा मामला शहर के कटघर थाने का है यहां दो सिपाही थाने में ड्यूटी के दौरान ही पैग लड़ा रहे थे। जिसका वीडियो खुद एक सिपाही ने ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने तीनों को निलंबित कर दिया जबकि गल्शाहीद थाने में शराब के नशे में होमगार्ड से मारपीट के आरोप में एक और सिपाही को निलंबित किया गया है। एसएसपी के मुताबिक अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।

यूपी के इस शहर में हुआ भीषण हादसा,तीन की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

होमगार्ड से की थी मारपीट

पुलिस की जानकारी के मुताविक यूपी 100 में तैनात कांस्टेबल सतेंद्र सिंह ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान असालतपुरा पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड विजय कुमार के साथ बदतमीजी व अभद्र व्यवहार किया था। आरोप है कि विरोध करने पर सिपाही ने होमगार्ड विजय कुमार के साथ मारपीट भी की थी। इस मामले की शिकायत एसएसपी के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत ही सिपाही का मेडिकल कराने का आदेश दिया। पुलिस ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें एल्होकल की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद सिपाही सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया।

हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

थाने में ड्यूटी के दौरान लड़ा रहे थे पैग

वहीँ दूसरी ओर कटघर थाने में नियुक्त चालक भोजपाल व कांस्टेबल मनीष कुमार का थाने में ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले की जांच की गई तो दोनों सिपाही कटघर थाने के ही निकले। जांच में ये भी बात सामने आई कि इनका वीडियो कटघर थाने के ही सिपाही रवि कुमार द्वारा बनाया गया था। उसने ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। एसएसपी ने इस मामले में तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिए।

जेल ट्रान्सफर के नाम पर यूपी के इस शहर में हो गया करोड़ों का खेल, ऐसे खुला मामला

एसएसपी के तेवर कड़े

यहां बता दें कि एसएसपी इस समय पुलिस कर्मियों की जरा सी गलती पर सख्त कार्यवाही कर रहे हैं। पिछले सप्ताह ही तीन लाख रूपये की रिश्वत के मामले में इंस्पेक्टर कटघर को निलंबित किया था। उसके बाद अब चार सिपाहियों के निलंबन के बाद पूरे महकमे में हडकंप मचा हुआ है।