28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: टोल टैक्स नहीं देने पर जब टोलकर्मियों ने युवकों को दौड़ाया, अब वायरल हो रहा वीडियो

डासना टोल टैक्स पर सोमवार शाम को टोल का पैसा वसूलने को लेकर टोलकर्मी और वाहन चालक आपस में भिड़ गए। एक गाड़ी में चार युवक सवार थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Sep 2018, 6:05 PM IST

fight

VIDEO: टोल टैक्स नहीं देने पर जब टोलकर्मियों ने युवकों को दौड़ाया, अब वायरल हो रहा वीडियो

गाजियाबाद। डासना टोल टैक्स पर सोमवार शाम को टोल का पैसा वसूलने को लेकर टोलकर्मी और वाहन चालक आपस में भिड़ गए। एक गाड़ी में चार युवक सवार थे। शुरुआत में गाड़ी में सवार चारों युवकों ने टोलकर्मी के साथ जमकर मारपीट की।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ने खोला राज, देश के बाहर इस जगह तय होते हैं चीनी के भाव

देखते ही देखते टोल पर मौजूद सभी कर्मचारी इकट्ठा हो गए और उन्‍होंने कार में सवार चारों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने झगड़ा करने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : लैपटॉप लेने गई छात्रा का युवक ने बना लिया ऐसा वीडियो, अब सहेली की तलाश कर रही पुलिस

टोल टैक्स के इंचार्ज इस्माइल और शेषनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि टोलकर्मी रोजाना की तरह वाहनों से टोल वसूल रहे थे। सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक एक गाड़ी दिल्ली की तरफ से हापुड़ की तरफ जा रही थी। उसे रोककर कर्मियों ने उनसे टोल देने की बात कही लेकिन कार में सवार चारों युवकों ने उन्‍हें धमका दिया और गाड़ी आगे बढ़ा दी। कुछ दूर खड़े अन्य टोल कर्मियों ने गाड़ी को रुकवा लिया।

यह भी पढ़ें : कमिश्नर जब पहुंचे इस अस्पताल तो स्थिति देख उखडा पारा,उसके बाद फिर...

यह भी पढ़ें : BJP के इस बड़े नेता की हत्या की साजिश के आरोप में 10 असलों के साथ हिंदू युवा वाहिनी नेता गिरफ्तार

टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद चारों युवकों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर बाकी टाेल कर्मी भी वहां आ गए और उन्‍होंने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस झगड़े को एक मीडियाकर्मी ने अपने मोबाइल में कैद करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग