
कमिश्नर जब पहुंचे इस अस्पताल तो स्थिति देख उखडा पारा,उसके बाद फिर ...
मुरादाबाद: बाढ़ के बाद इस समय संक्रमण बीमारियों का दौर चल रहा है। जिससे जनपद भी घिरा हुआ है। रोजाना ओपीडी में हजारों बुखार और अन्य संक्रमित बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन आये दिन अस्पताल में मरीजों की अनदेखी की शिकायतें प्रशासन को मिल रहीं थीं। जिसके मद्देनजर आज खुद कमिश्नर अनिल कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरिक्षण किया जिससे वहां हडकंप मच गया।
अचानक पहुंचे अस्पताल
मंगलवार की सुबह कमिश्नर अनिल कुमार राज जिला अस्पताल का दौरा करने पहुंचे, जहां उन्होंने ओपीडी, इमर्जन्सी वार्ड, एक्ससरे रूप, सहित अन्य जगहों को देखा। अस्पताल में गन्दिगी देखकर कमिशनर ने अस्पताल प्रशासन की फटकार भी लगाई। मरीजों ने भी मण्डल आयुक्त के सामने अपनी समस्या रखी। जिस पर उन्होंने अस्पताल प्रशसन को मरीज़ो की समस्याओं को तुरन्त हल करने के आदेश दिए। कमिश्नर को बताया गया जिला अस्पताल में महत्वपूर्ण जांचों में घोर लापरवाही बरती जाती है। कई बार किसी और मरीज की रिपोर्ट अन्य मरीज को दी जाती है। जिस पर कमिश्नर ने जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए। बोले लैब की विश्वसनीयता की जांच होनी चाहिए।
इन जगहों को भी चेक किया
कमिश्नर अनिल कुमार ने जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के रिकॉर्ड को भी चेक किया। कमिश्नर का पारा तब जरूर चढ़ गया जब उन्होंने अस्पताल में गंदगी देखी। उन्होंने सीएमएस से इसे तुरंत सुधार करवाने की बात कही। साथ ही बुखार और संक्रमण वाली बीमारियों से पीड़ित मरीजों को हर हाल में दवा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अगर जरूरी हो तो डॉक्टरों की टीमें गांव में कैम्प करें। किसी भी सूरत में स्थिति नियंत्रण के बाहर नहीं होनी चाहिये।
बुखार का कहर
यहां बता दें कि जनपद में इन दिनों वायरल फीवर का जमकर कहर देखने को मिल रहा है। बिलारी में एक ही परिवार के दो बच्चों की बुखार से मौत के बाद स्वास्थ महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
Published on:
11 Sep 2018, 5:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.