28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharat band : यूपी के इस शहर में दिखा बंद का व्यापक असर, बाजार के साथ रेल रोक कर कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में घूम घूम कर बाजार बंद करवाए वहीँ रेल यातायात भी ठप किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 10 Sep 2018, 4:17 PM IST

moradabad

Bharat band : यूपी के इस शहर में दिखा बंद का व्यापक असर, बाजार के साथ रेल रोक कर कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत

मुरादाबाद: गैस व पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया था। जिसका व्यापक असर मुरादाबाद में भी देखने को मिला। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में घूम घूम कर बाजार बंद करवाए वहीँ रेल यातायात भी ठप किया। अंत में प्रशासन को ज्ञापन देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन का समापन रेलवे स्टेशन पर किया।

सपा, बसपा और रालोद के प्रत्याशियों को करना होगा ये काम, तभी मिलेगा टिकट

व्यापारियों से बंद करवाई दुकानें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी व्यपारियों ने अपनी दुकानें बंद करने के लिए कहा। वही पेट्रोल डीजल ओर रसोई गैस व खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार को ई रिक्शा से बांध कर खिंचा, साथ ही बेल गाड़ी पर स्कूटी रख ओर बैलगाड़ी से ट्रेक्टर बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।

यूपी के इस जिले में रहेंगी शिल्‍पा शेट्टी, घर की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

ऐसे एकत्र हुए कांग्रेसी
कांग्रेस के भारत बंद को लेकर आज सभी कांग्रेस कार्यकर्ता टाऊन हाल पर एकत्र हुए जहा से जुलूस के रूप में हाथों में सरकारी विरोधी नारों से लिखी तख्ती लेकर बुधबाजार की तरफ गए। वही महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कार को ई रिक्शा से बांध कर खिंचती दिखाई दी। कार में रसोई गैस सिलेंडर व दाल रख कर बाजार बंद कराया। व्यपारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर भारत बंद का समर्थन किया।

RLD मुखिया अजित सिंह ने पीएम मोदी के लिए ऐसे शब्दों का किया इस्तेमाल कि तालियों से गूंज उठा मैदान

बाजार से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे

वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधबाजार होते हुए इम्पीरियल तिराहे से होते हुए गंज बाजार गुरहट्टी होते हुए रेलवे स्टेशन पहुचे। कांग्रेस कार्यकर्ता बैल गाड़ी पर स्कूटी रख कर व ट्रेक्टर को बैल गाड़ी से बांधकर खींचते हुए बढ़ती महंगाई का विरोध किया।

साल भर पहले हुआ था किडनैप, अब अपने ही घर में यहां से मिला जिंदा, पुलिस भी रह गई दंग

मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ ए पी सिंह ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने चार पहले जो जनता से वादे किये थे वे सब झूठे निकले। आज पेट्रोल और गैस के दाम ऐतिहासिक रूप से इस उंचाई पर हैं जितने कभी नहीं हुए। उन्हें तुरंत पेट्रोल कीमतों को वापस लेने की मांग मोदी सरकार से की।

आज का वृषभ राशिफल, 11 सितंबर 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

सुरक्षा के रहे पुख्ता बंदोबस्त

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तेवर को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए थे। खुद एसपी सिटी अंकित मित्तल,एडीएम सिटी फ़ोर्स सहित मौके पर मौजूद रहे।