29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad: किन्नर की गला काटकर हत्या, दो दिन से घर में ही बंद था शव

Highlights घर में मिला लहुलुहान मिला शव शुक्रवार से घर में ही बंद था किन्नर साथियों ने छत से घर में किया प्रवेश

less than 1 minute read
Google source verification
kinnar_murder.jpg

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब चक्कर की मिलक इलाके में एक किन्नर की हत्या की खबर फैली। किन्नर अपने घर में मृत मिला। उसकी हत्या गला काटकर की गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।

CAA NRC के विरोध में उतरे वकील, डीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

चक्कर की मिलक में रहती थी

जानकारी के मुताबिक किन्नर सपना चक्कर की मिलक में रहती थी। शनिवार सुबह जब उसके साथी घर पहुंचे तो उसका घर बंद मिला। जिस पर घर में छत से प्रवेश किया गया। जिसमें वो बेड के नीचे मृत मिली और कमरा खून से सना हुआ था। उसका किसी धारदार हथियार से गला काटा गया था।

Priyanka Gandhi को मेरठ में दूसरी बार रोकने की थी तैयारी, फिर इस तरकीब से मिलीं पीड़ित परिवारों से

जल्द खुलासे का दावा

सूचना मिलते ही एसएसपी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी और मौका मुआयना किया। लेकिन हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।