CAA के विरोध में 20 दिसंबर को मेरठ में हुए बवाल में मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 24 दिसंबर को मेरठ आए थे, लेकिन प्रशासन और पुलिस अफसरों ने माहौल सामान्य नहीं होने और धारा 144 का नोटिस देते हुए उन्हें मेरठ के भीतर आने नहीं दिया था। दोनो नेता बाद में आने की बात कहकर दिल्ली लौट गए थे।