युवक को सड़क पर कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते देख कांग्रेसी उसके पास पहुंचे और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी, लेकिन इसी बीच पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद भी युवक नहीं माना और वह कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाता रहा। नारे लगाने वाले युवक का नाम सुदेश अहलावत है। वह दौराला का रहने वाला है।