8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को आया सपना पति को मारकर साढ़ू ने घर में दफना दिया, फिर पुलिस ने शुरू करवाई खुदाई तो रह गयी हैरान

15 दिनों से लापता एक व्यक्ति की पत्नी को सपना आया कि उसके पति को उसके साढ़ू ने मारकर घर में दफना दिया है।

2 min read
Google source verification
moradabad

महिला को आया सपना पति को मारकर साढ़ू ने घर में दफना दिया, फिर पुलिस ने शुरू करवाई खुदाई तो रह गयी हैरान

मुरादाबाद: शहर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है,जिसमें 15 दिनों से लापता एक व्यक्ति की पत्नी को सपना आया कि उसके पति को उसके साढ़ू ने मारकर घर में दफना दिया है। महिला ने अपना शक पुलिस से जाहिर किया तो पुलिस भी महिला को लेकर साढ़ू के घर पहुंची और घर में तीन जगह खुदाई कर डाली। लेकिन पति का शव या पति नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक लापता युवक की खोज की जा रही है,महिला के शक को दूर कर दिया गया है। वहीँ अब ये मामला इलाके में खूब चर्चा का विषय बन गया है।

बॉलीवुड के इस अभिनेता ने मीटू का समर्थन करते हुए महिलाओं के लिए कही यह बड़ी बात, देखें वीडियो

15 दिन से लापता

थाना क्षेत्र की पीरगैब में रहने वाली नुसरत के मुताबिक उसका पति गुड्डू रिक्शा चालक है। 15 दिन पहले वह अपने पति और तीन बेटियों के साथ गागन वाली मैनाठेर निवासी बहन इसरत ले यहां गयी थी। वहीँ रात में अचानक उसका पति गुड्डू गायब हो गया। उसने सोचा शायद बिना बताये घर आ गए हों,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी लिखवाई गयी। लेकिन गुड्डू का पता नहीं चल सका।

बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने कहा- मैंने प्रोटोकॉल तोड़कर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती से मांगी थी मदद

ये आया सपना

शुक्रवार रात नुसरत को सपना आया कि उसके पति को उसके साढ़ू ने मारकर घर में ही दफना दिया है। उसने अपना शक पुलिस से जाहिर किया। रात में ही मझोला पुलिस उसे साथ लेकर साढ़ू के घर पहुंच गयी और घर में तीन जगह खुदाई की। लेकिन कुछ नहीं मिला।

Video मेरठ के शातिर छब्बीस गैंग के मुखिया जाकिर की मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, देखिए लाईव तस्वीरें

महिला का शक किया दूर

इंस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि महिला को शक था जो उसके सामने ही दूर कर दिया गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गुड्डू को ढूंढ लिया जायेगा।