2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न भाजपा का न मोदी का, बल्कि उनकी पॉलिसी का समर्थक हूं :मनिंदरजीतसिंह बिट्टा

आल इंडिया एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट के चैयरमेन मनिंदरजीतसिंह बिट्टा ने पत्रिका से एक बातचीत में कहा कि मैं भाजपा, आरएसएस या प्रधानमंत्री का समर्थक नहीं हूं, बल्कि मोदी की पॉलिसी का समर्थक हूं। उन्होंने कहा कि मोदी ने पाकिस्तान में घुस कर 45 जवानों को मार गिराया।

less than 1 minute read
Google source verification
maninderjeetsingh bitta

maninderjeetsingh bitta

यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व आल इंडिया एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट के चैयरमेन मनिंदरजीतसिंह बिट्टा ने कहा कि मैं भाजपा, आरएसएस या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थक नहीं हूं, बल्कि पीएम मोदी की पॉलिसी का समर्थक हूं। जिसमें 14 जवानों का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में घुसकर 45 जवानों को मार कर बदला लिया। नोटबंदी कर 18 हजार करोड़ का नक्सलियों का अर्थतंत्र को नष्ट कर दिया।

कुछ देर के लिए ठहरे थे

बिट्टा मंगलवार को जैसलमेर में शहीदों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर जोधपुर लौटते हुए कायलाना स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी के यहां कुछ देर के लिए ठहरे थे।

मेरा धर्म भारत माता है व जाति वंदे मातरम

बिट्टा ने कहा कि एक अन्य सवाल के जवाब में मेरा धर्म भारत माता है व जाति वंदेमातरम् है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रभक्ति से बढ़ कर कोई महत्वपूर्ण नहीं है। मेरे लिए पहले राष्ट्र है और राष्ट्र के बाद मेरा परिवार है।

कांग्रेस की हार का कारण सोनिया- या राहुल नहीं

कांग्रेस पार्टी की केन्द्र व विभिन्न राज्यों में हुई हार के सवाल पर बिट्टा ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण केवल सोनिया गांधी या राहुल गांधी नहीं है। बल्कि हार के कारण दिग्विजयसिंह जैसे बड़बोले नेता व पी चिदम्बरम जैसे अहंकारी नेता हैं। कांग्रेस पार्टी में राहुल जितना कार्य कोई अन्य नेता नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के कारण ही आज देश में कांग्रेस पार्टी जिंदा है।

maninderjeetsingh bitta :neitgher modi nor bjp supporter, I favor his policy, All
India Anti-Terrorist Front, maninderjeet singh bitta,
patriotism, jodhpur news,latest news, hindi news



ये भी पढ़ें

image
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग