
UP weather update Today: यूपी में आज यानी शुक्रवार से रात को सर्दी का एहसास होने लग जाएगा। रात में कोहरा भी दस्तक दे सकता है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक रुक रुक कर हल्की बारिश के होने का भी पूर्वानुमान है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि फिलहाल तापमान अब स्थिर रहेगा। तापमान में कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है।
गिरता जा रहा है बारिश का ग्राफ
उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे बारिश का ग्राफ गिरता जा रहा है। बीते कई दिनों से कम बारिश का सिलसिला आने वाले दिनों में और कम हो जाएगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 11 अक्टूबर तक नाम मात्र की ही बारिश होने की संभावना है। वहीं 6 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार है। इस दौरान पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की वजह से बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। ना ही इस अवधि में कही भी बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
इसी तरह 7 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रहने वाला है। इस अवधि में दोनों ही हिस्सो में ना ही बादल गरजने और ना ही बिजली गिरने की कोई उम्मीद है। इसी तरह 8 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की वजह प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश और बिजली गिरने की संभावना नहीं है। हालांकि, 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है।
यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जिस वजह से रात में लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। रात में कोहरा भी अब दस्तक दे सकता है। फिलहाल अभी बेहद हल्की बौछारें हो सकती हैं। इसके बाद यह सिलसिला थम जाएगा।
Published on:
06 Oct 2023 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
