31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather: मुरादाबाद समेत कई जिलों में हल्की बारिश, कल इन इलाको में बरसात का पूर्वानुमान, यहां चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather Forecast: यूपी में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। मुरादाबाद समेत कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 21 Feb 2025, 9:58 PM IST

UP Weather Forecast: यूपी में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। मुरादाबाद समेत कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

UP Weather: मुरादाबाद समेत कई जिलों में हल्की बारिश..

UP Weather News: मुरादाबाद समेत कई जिलों में शुकवार को मौसम बदल गया। यहां दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह से ही हवा चलने से मौसम में नरमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

इन इलाको में बरसात का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, देर रात व सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा भी रहेगा। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।