4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वजह से मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक और फिर …..

मोबाइल टावर पर युवक का हाईप्रोफाइल ड्रामा जारी है और पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर युवक को उतारने की कोशिश कर रहे है।

2 min read
Google source verification
moradabad

इस वजह से मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक और फिर .....

मुरादाबाद: जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में आज अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस प्रशासन भी बेचैन हो गया है। यहां जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। मोबाइल टावर पर युवक का हाईप्रोफाइल ड्रामा जारी है और पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर युवक को उतारने की कोशिश कर रहे है। युवक के परिजनों और रिश्तेदारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था जिस पर आज सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।

मदरसों के छात्रों की ड्रेस बदलने वाले मंत्री मोहसिन रजा के बयान पर मौलाना ने दिया चौंकाने वाला बयान

ये है विवाद

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के कायस्थान मोहल्लें में रहने वाला फरमान उर्फ शालू आज दोपहर अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित दूरभाष केंद्र के गार्ड ने फरमान को रोकने की कोशिश की। लेकिन गार्ड को धक्का देकर फरमान मोबाइल टावर पर चढ़ कर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरमान को नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। लेकिन फरमान का आरोप है कि जब तक जमीनी विवाद को सुलझा नहीं लिया जाता तब तक वह नीचें नहीं उतरेगा। मोबाइल टावर पर चढ़े फरमान कर पास फोन भी मौजूद है जिसे जरिये वह लगातार परिजनों के सम्पर्क में है।

west up bulletin@8:30pm: यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

आज सुबह फिर आये दोनों पक्ष आमने सामने

कायस्थान मोहल्लें में रहने वाले फरमान और उसके ममेरे भाइयों के बीच कब्रिस्तान की जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की थी। जिसमें अधिकारियों ने यथास्थिति रखने के आदेश दिए थे। आज सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गयी। फरमान के परिजनों का आरोप है की आज सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलकर फरमान और अन्य परिजनों को धमकाया और जमीन खाली करने का दबाव बनाया। फरमान के परिजनों के मुताबिक पुलिस कर्मियों ने उनके कब्रिस्तान में घुसकर कब्रें तोड़ दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गयी। फरमान के परिजनों का आरोप है की आज सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलकर फरमान और अन्य परिजनों को धमकाया और जमीन खाली करने का दबाव बनाया। फरमान के परिजनों के मुताबिक पुलिस कर्मियों ने उनके कब्रिस्तान में घुसकर कब्रें तोड़ दी जिसके विरोध करने पर उनको धमकाया गया। पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगा रहें परिजनों की मांग है की दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय और तोड़ी गयी कब्रों को सही करवाया जाए।

DGP की मौजूदगी में इस शहर में हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस वालों के छूटने लगे पसीने

पुलिस के साथ इलाके के लोग भी हैं जमा

मोबाइल टावर के नीचें तमाशबीनों की भीड़ जमा है साथ ही फरमान के परिजन भी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे है। परिजनों ने चेतावनी दी है की अगर उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो फरमान के साथ परिजन भी खुदकुशी करेंगे। मौकें पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद है और फरमान को उतारने की कवायद जारी है।