
मुरादाबाद: पांच दिन से लापता युवक का गांव से एक किमी दूर तीसावां गांव स्थित ईख के जंगल में मिला। निजी नलकूप पर अवैध रूप से विघुत लाईन जोडते समय करंट लगने से युवक की मौत हुई थी। उसके गांव के ही दो लौगो ने शव को छुपाने के लिए जंगल में फेंक दिया । युवक के परिजनो ने गांव के दो लौगो पर हत्या करने शव फेकनें का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम सीलपुर का रहने वाला चंद्रपाल सिंह विघुत मिस्त्री होने के साथ ही मेहनत मजदूरी कर अपने बेटा का पालन पोषण करता था तथा गरीबी होने के कारण कच्चे मकान में रहता था। चंद्रपाल सिंह के भाई प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पडोसी महेंद्र सिंह के खेत पर लगे निजी नलकूप के निकट ट्रासफार्मर से विघुत लाईन जोडने के लिए महेंद्र सिंह और गुलाम नबी के साथ बाईक पर गया था। देर रात तक वह वापस नही लौटा तो उसकी तलाश की गई तथा महेंद्र सिंह और गुलाम नबी से अपने भाई के संबंघ में जानकारी की तो उन्होने कुछ भी बताने से मना कर दिया। बुघवार की सुबह गुलाम नबी के घर मृतक युवक के परिजन और ग्रामीण गुलाम नबी के घर पहुंचे तो गुलाम नबी ने उसके परिजनों को पहले बताने से मना कर दिया बाद में दवाब बनाने पर गुलाम नबी ने बताया कि चंद्रपाल सिंह की महेंद्र सिंह पर विघुत बकाया होने के कारण विघुत विभाग ने उसके निजी नलकूप की लाईन काट दी थी। अवैघ रूप से ट्रासफार्मर से विघुत लाईन जोडते समय अचानक बिजली आ गई थी जिससे करंट लगने से चंद्रपाल सैनी की बुरी तरह झुलस ने कारण मौके पर ही मौत हो गई थी तब उसके शव को तीसांवा गांव स्थित ईख के खेत फेंक दिया था।
युवक के परिजन एंव ग्रामीण गुलाम नबी के साथ बताऐं गए स्थान पर पहुंचे तो युवक का शव ईख के खेत में पडा हुआ था इस दौरान मौका पाकर गुलाम नबी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर एसओ घीरज सिंह व बिलारी कोतवाली निरीक्षक राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनो से जानकारी जुटाई। परिजनो ने विघुत मिस्त्री की हत्या कर शव फेकने की आशंका व्यक्त की तब पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published on:
22 Feb 2018 03:38 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
