25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को 15 दिन से लापता पति की मौत का आया था सपना, फिर हो गया सच, पुलिस को फिर ऐसे मिली लाश

पत्नी को सपना आया था की उसके पति की हत्या कर दी गई है और लाश को ज़मीन में दबा दिया गया है।

2 min read
Google source verification
moradabad

पत्नी को 15 दिन से लापता पति की मौत का आया था सपना, फिर हो गया सच, पुलिस को फिर ऐसे मिली लाश

मुरादाबाद: शहर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र से गायब हुए युवक की लाश पुलिस को मिल गयी है। 2 दिसंबर को गायब हुए शिब्बू की लाश नदी में मिली। शिब्बू की पत्नी को सपना आया था की उसके पति की हत्या कर दी गई है और लाश को ज़मीन में दबा दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने शिब्बू की बॉडी की तलाश में कई जगह खुदाई कर डाली थी। लेकिन उसकी लाश नदी में मिली है। फिलहाल पुलिस ने शिब्बू की हत्या के आरोप में पत्नी उसके जीजा समेत 5 लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 19 दिसंबर का राशिफल

ऐसे हुए था गायब

मुगलपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला 35 वर्षिय शिब्बू 2 दिसंबर को अपनी रिश्तेदारी में गया था। लेकिन उसके बाद वो गायब हो गया। शिब्बू की पत्नी नुसरत की तरफ से उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद परिजन और पुलिस शिब्बू की तलाश में लगे थे। इसी बीच कटघर क्षेत्र में नदी में एक लाश की सूचना पुलिस को मिली। लाश की शिनाख्त शिब्बू के रूप में हुई। जिसके बाद शिब्बू के परिजनों की तरफ से शिब्बू की पत्नी नुसरत उसके जीजा समेत 5 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नुसरत को हिरासत में भी ले लिया है। हालांकि अभी शिब्बू की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यूपी के सहारनपुर में 24 घंटे में पुलिस की दूसरी मुठभेड़, देखे वीडियाे आैर फाेटाे

आरोपी फरार

वहीँ हत्या के पीछे मृतक की पत्नी के सम्बन्ध उसके बहनोई से बताये जा रहे हैं,जो उसके सामने उजागर हो गये थे। जिस कारण ही उसकी हत्या की गयी और फिर उसकी गुमशुदगी की कहानी रची गयी। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।