2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“मारकर बैग में भर देंगे और सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी…”, मोहम्मद शमी को मिली धमकी 

Mohammed Shami Threat Mail:  भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपियों ने मेल कर लिखा कि तुझे जान से मार देंगे, सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 5 May 2025, 7:07 PM IST

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी

Mohammed Shami Death Threat: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वालों ने शमी से पैसों की डिमांड की है। उन्होंने उसे 1 करोड़ रुपये मांगे हैं। मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने मामले की शिकायत अमरोहा पुलिस स्टेशन में की है। धमकी भरा ई-मेल पहली बार हसीब ने ही देखा।

हसीब ने क्या कहा ? 

दर्ज मुकदमे में मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने बताया कि  मैंने दिनांक 4 मई की शाम करीब 11 बजे शमी की मेल आईडी खोली थी। जरूरी ईमेल चेक करने थे। उसमें मुझे मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी का मेल दिखाई दिया। मेल राजपूत सिंधर की आईडी से आया था। जिसमें प्रभाकारा का नाम और मोबाइल नंबर और एक करोड़ रुपए का जिक्र किया गया है। 

मेल में लिखी है ये बात 

'अरे शमी, हम तुम्हें मार देंगे और बैग में भर देंगे। अगर हम तुम्हें मार देंगे तो ए प्रभाकर डर जाएगा। हमें बेंगलुरु के रामपुरा में रहने वाले प्रभाकर से एक करोड़ रुपए चाहिए। प्रभाकर ने हाल ही में अपने बेटे दिविज की शादी करवाई और हमारी एक करोड़ की नकदी अपनी बहू के घर में छिपा दी। प्रभाकर की पत्नी का नाम लक्ष्मी है। प्रभाकर अपने बेटे की शादी के बाद से हमारा फोन नहीं उठा रहा है। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर सकती, हम कर्नाटक सरकार को चुनौती देते हैं।'

यह भी पढ़ें: दलित लड़की से रेप की कोशिश, जंगल में खींचकर ले जा रहा था दरिंदा, ऐसे बचाई अपनी जान

पुलिस ने क्या कहा ? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा है कि मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने प्रभाकर नाम के किसी व्यक्ति को पहचाने से इंकार किया है। FIR दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।