29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad accident: सामान ढोने वाले वाहन में बैठाई थीं 23 सवारियां, चिल्ला रहे थे कैंटर और टाटा मैजिक के बीच फंसे लोग

Moradabad accident: मुरादाबाद में रविवार शाम हुए भीषण हादसे में सिस्टम की नाकामी में दस लोगों की जान चली गई। सामान ढोने वाले वाहन में चालक ने 23 सवारियां बैठा रखी थीं।

3 min read
Google source verification
Moradabad accident; 23 passengers were seated in a goods vehicle

मुरादाबाद में कैंटर से टक्कर होने के बाद पलटी टाटा मैजिक

Moradabad accident: मुरादाबाद में रविवार शाम हुए भीषण हादसे में सिस्टम की नाकामी में दस लोगों की जान चली गई। सामान ढोने वाले वाहन में चालक ने 23 सवारियां बैठा रखी थीं। उसे न तो पुलिस ने कहीं टोका और न ही परिवहन विभाग की टीम की नजर इस वाहन पर पड़ी। कोरबाकू से रवाना होकर वाहन डूंगरपुर चौराहे से होकर करीब दस किलोमीटर की दूरी तय खैरखाता तक पहुंच गया था। जहां हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। भीषण हादसे के बाद दुर्घटनास्थल के आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कैंटर तेजी से दलपतपुर की ओर आ रहा था। कैंटर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। कैंटर में टाटा मैजिक फंस गई। दूर तक टाटा मैजिक घसीटती चली गई और खाई में पलट गई।

अब जिम्मेदारों की नींद टूटेगी और सड़कों पर अभियान चलेगा
बदायूं में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश भर के लिए आदेश जारी किया था कि डग्गामारी वाहनों पर रोक लगाए जाए। वाहन ढोने वाले वाहनों में कोई सवारियां बैठाए तो उसके खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अन्य जनपदों के साथ ही मुरादाबाद में भी परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन की की टीमें सड़कों पर उतरी और कुछ वाहन चालकों पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: सिस्टम की भेंट चढ़ीं दस जिंदगियां, टाटा मैजिक में बैठाई थीं 23 सवारियां, देखें फोटो

खानापूर्ति करने के बाद विभाग के अधिकारी खामोश होकर बैठ गए। इसके बाद डग्गमारी वाहन दौड़ने लगे और सामान ढोने वाले वाहनों में भी सवारियां बैठाई जाने लगीं। सिस्टम की इसी नाकामी के कारण रविवार को दस लोगों की जान चली गई। चालक ने 23 सवारियां बैठा ली थी। वाहन कोरवाकू से निकलकर डूंगरपुर चौराहे पर पहुंचा। यहां से दलपतपुर मार्ग पर दौड़ने लगा था। जबकि डूंगरपुर चौराहे पर चौबीस घंटे पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके चालक वाहन में सवारियां लादकर रामपुर की ओर रवाना हो गया।

मो. आलम के नाम पर है टाटा मैजिक का पंजीकरण
टाटा मैजिक का रजिस्ट्रेशन कटघर के बरवाला मझरा निवासी मोहम्मद आलम का है। जिसे 16 दिसंबर 2020 खरीदा था। इसके बाद से वह कभी सवारियां तो कभी सामान ढो रहा था। रविवार सुबह कोरवाकू के लोग आलम का वाहन बुक कराकर रामपुर के खेमपुर लेकर जा रहे थे। भोजपुर के कोरबाकू निवासी इसरार हुसैन ने भगतपुर थाने में कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जिसमें बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मैं बाइक से टाटा मैजिक के पीछे चल रहा था। इसी दौरान कैंटर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 279, 338 और 304 ए में केस दर्ज किया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

यह भी देखें: Video: मुरादाबाद में हादसे के बाद शवों को समेटने में जुटे रहे स्‍थानीय लोग, बाद में पहुंची पुलिस

तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह
अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार दोपहर ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार की वजह से भीषण हादसा हुआ था। कैंटर के चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे टाटा मैजिक को अपनी चपेट में ले लिया था। दुर्घटनास्थल के आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कैंटर तेजी से दलपतपुर की ओर आ रहा था। उसने एक के बार एक कई वाहन ओवरटेक किया।

इसके बाद उसने एक और वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। सड़क छोटी और खराब होने के बावजूद भी कैंटर के चालक ने न तो रफ्तार कम की और न ही सामने से आ रहे वाहन को बचाने का प्रयास किया। हालांकि टाटा मैजिक के चालक ने हॉर्न बजाया। चालक ने टाटा मैजिक को सड़क से नीचे उतार लिया। सड़क किनारे खाई थी। इसलिए चालक टाटा मैजिक सड़क से ज्यादा किनारे नहीं कर पाया।

यह भी पढ़ें: कानपुर बस अड्डे से UP ATS ने आठ रोहिंग्या दबोचे, जाहिद और जुबैर ने सरहद पार कराने में की मदद

इसी बीच टैंकर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। कैंटर में टाटा मैजिक फंस गई। दूर तक टाटा मैजिक घसीटती चली गई और खाई में पलट गई। इसके बाद कैंटर भी पलट गया। वाहन में फंसे लोगों में चीख पुकार मच गई।