
Moradabad MLA Hot-Talk with District Panchayat President: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जिला पंचायत की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामवीर सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह में तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद भाजपा एमएलसी हाथ जोड़कर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे थें तो वही सपा विधायक मुस्कुराते हुए नजर आएं।
कांग्रेस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर शेयर करते हुए लिखा कि मुरादाबाद में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा विधायक जिला पंचायत की बैठक में भिड़ गए। जहां बैठकर इन्हें जिले के विकास पर चर्चा करनी चाहिए, वहां ये लोग तू-तू मैं-मैं से फुर्सत ही नहीं पा रहे हैं। वैसे लग तो यह रहा है कि झगड़े की जड़ लूट के धन में हिस्सेबाजी की है।
दरअसल, शुक्रवार को मुरादाबाद के जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह और कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह और भाजपा एमएलएसी शामिल हुए। भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने जल निगम के अधिकारियों से विकास कार्यो की जानकारी मांगी। इसके बाद शैफाली सिंह नाराज हो गईं।
ठाकुर रामवीर सिंह और डॉ. शैफाली सिंह की अदावत पुरानी है, लेकिन कुंदरकी उपचुनाव में यह चरम पर पहुंच गई। रामवीर को लगा कि शैफाली ने चुनाव में उनके खिलाफ काम किया था। संगठन में भी इस पर चर्चा हुई, लेकिन पार्टी ने चुनाव के दौरान इसे दबाए रखा। रामवीर तब अपने चुनाव में व्यस्त थे और विवाद नहीं चाहते थे। बम्पर जीत के बाद उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन शुक्रवार को जिला पंचायत बोर्ड बैठक में, पदेन सदस्य के रूप में पहुंचे रामवीर ने अधिकारियों से सीधे सवाल करने शुरू कर दिए, जिससे अध्यक्ष शैफाली सिंह भड़क गईं।
संबंधित विषय:
Updated on:
08 Mar 2025 08:55 pm
Published on:
08 Mar 2025 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
