
Moradabad Breaking News: सिलेंडर ब्लास्ट में महिला गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
Moradabad Breaking News: मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में ठीकरी गांव है। यहां रहने वाले सद्दाम हुसैन ने बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे उनकी पत्नी नसरीन रसोई में चाय बनाने गई थी। जैसे ही नसरीन ने गैस चालू करने के बाद लाइटर जलाया, तुरंत सिलेंडर में लगे पाइप में आग लग गई। तेज लपट नसरीन के चेहरे तक आई। जिससे वो झुलस गईं। कुछ ही सेकेंड्स में तेज धमाके के साथ सिलेंडर और पाइप में ब्लास्ट हो गया।
धमाका इतना तेज था कि रसोई की दीवार और मकान का कुछ हिस्सा इसमें क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर सद्दाम, उनका तीन साल का बेटा शहजाद अली, बहन तारेमीन और मां अनीसा घायल हो गए। आसपास के मकानों में भी कंपन महसूस हुआ। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को कॉल की गई। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी नसरीन और परिवार के बाकी लोगों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।
सद्दाम गांव-गाव फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि पूरे गांव में उसकी आवाज गई। थोड़ी देर में ही लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोग भी अपने घर की दीवार गिरने की आशंका में सहम गए। सद्दाम ने बताया कि गैस कैसे लीक हुई इसकी जानकारी नहीं है। संभवत: किसी चूहे ने गैस पाइप को काट दिया हाे। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को भी इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सद्दाम ने बताया कि नसरीन के अलावा बाकी सभी घायलों को गुम चोटें आई हैं।
Published on:
26 Aug 2023 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
