22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में धू-धू कर जला बाजार: 25 साल पुरानी यादें और लाखों का माल राख, तबाही का मंजर देख कांप उठे लोग!

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद स्थित व्यस्त बुद्ध बाजार में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
moradabad buddh bazar fire cloth shop loss

मुरादाबाद में धू-धू कर जला बाजार..

Fire Cloth Shop News Moradabad:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। शहर के सबसे व्यस्त व्यापारिक केंद्र 'बुद्ध बाजार' में शनिवार की देर रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक प्रतिष्ठित थोक कपड़े की दुकान आग की लपटों के घेरे में आ गई। महज चंद घंटों के भीतर ही दशकों पुरानी यह दुकान मलबे के ढेर में बदल गई।

बाजार बंद होते ही शुरू हुआ तबाही का मंजर

शनिवार (21 फरवरी) की रात करीब 10:30 बजे, जब दुकानदार अपनी दुकानें बढ़ाकर घर की ओर निकल रहे थे, तभी न्यू क्लॉक मार्केट स्थित 'शिव शक्ति क्लॉथ हाउस' के शटर के भीतर से काला धुआं निकलता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर से आसमान में लालिमा देखी जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

लाखों का स्टॉक राख

यह दुकान हरीश उर्फ सुमित उतरेजा की थी, जो पिछले 25 वर्षों से इस क्षेत्र में थोक व्यापार कर रहे थे। दुकान के भीतर भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़ों और कपड़े के थानों का स्टॉक जमा था। प्राथमिक आकलन के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 70 से 80 लाख रुपये का माल जलकर पूरी तरह राख हो गया है। व्यापारी समुदाय के लिए यह एक बहुत बड़ा आर्थिक झटका है, क्योंकि सालों की मेहनत से खड़ा किया गया साम्राज्य पल भर में खाक हो गया।

दमकल की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों का साहस

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियां होने के बावजूद फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसा देर रात हुआ जब बाजार में भीड़ काफी कम हो चुकी थी, वरना किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। दमकल कर्मियों ने घंटों तक कूलिंग ऑपरेशन चलाया ताकि आग आसपास की अन्य दुकानों को अपनी चपेट में न ले सके।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष और चिंता है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बुद्ध बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग