21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार ‘दीवाना’ होता है! रमजान के महीने में मुनतरीन ने तोड़ा रोजा; मंदिर में अजय के साथ लिए 7 फेरे

Muntarin Became Muskan: रमजान के महीने में मुनतरीन ने रोजा तोड़कर अजय के साथ मंदिर में शादी कर ली। मुनतरीन घर से निकली और अजय के पास पहुंची। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
muntarin broke roza in ramzan and married ajay in temple moradabad up news

मुनतरीन ने तोड़ा रोजा, मुस्कान बन लिए अजय के साथ फेरे। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Muntarin Became Muskan: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। हथेली पर रखा पानी, आंखों में उमड़ते जज्बात और जीवन का सबसे अहम फैसला मुनतरीन ने लिया। रोजा रखी मुनतरीन मंदिर पहुंची पहले कुछ क्षण के लिए ठिठकी और फिर उसने अपने प्रेमी अजय कश्यप का हाथ थामा और पानी पी लिया। रोजा भले ही टूट गया, लेकिन उसी क्षण उसने अजय के साथ 7 फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत कर दी।

UP News In Hindi: मुनतरीन ने नाम बदलकर मुस्कान रखा

विवाह के बाद उसने अपना नाम बदलकर मुस्कान रख लिया। परिवार के विरोध के बीच दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और SSP सतपाल अंतिल के कार्यालय पहुंचकर जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। SSP के निर्देश पर दोनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई। फिलहाल, यह दंपति दिल्ली रवाना हो चुके हैं। मुनतरीन उर्फ मुस्कान का कहना है कि उसके लिए प्रेम ही सबसे बड़ा धर्म है और उसी के आधार पर उसने यह फैसला लिया है।

Uttar Pradesh News in Hindi: 3 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि अजय और मुनतरीन का पिछले 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनकी शादी के लिए उनके परिजन तैयार नहीं थे। जिसके बाद कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की जिद्द नहीं छोड़ी। शुक्रवार की सुबह मुनतरीन घर से निकली और अजय के पास पहुंची। जिसके बाद दोनों ने पहले अधिवक्ता की मदद लेकर बिलारी के शिव मंदिर में शादी करने का फैसला किया।

Moradabad News in Hindi: मुनतरीन ने रोजा तोड़ मंदिर में लिए फेरे

पंडित ने मंदिर में मुनतरीन की हथेली पर पूजा के दौरान पीने को जल दिया। रोजा होने के चलते मुनतरीन पहले कुछ देर ठिठकी, लेकिन अगले ही पल उसने जल पी लिया। युवती घर से निकली तो उसके परिजनों ने भी उसका पीछा किया। जब मुनतरीन के परिजनों को जानकारी मिली कि वह मुरादाबाद पहुंच गई तो वह भी मुरादाबाद पहुंच गए, लेकिन युवती के साथ अधिवक्ता मौजूद थे।

Moradabad News: मामले में SSP ने क्या कहा?

अधिवक्ता मुनतरीन उर्फ मुस्कान को लेकर SSP कार्यालय पहुंचे तो युवती के परिजन उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जब वह SSP कार्यालय से निकली तो पुलिस सुरक्षा उसके साथ थी। SSP सतपाल अंतिल का मामले को लेकर कहना है कि युवक और युवती शिकायती पत्र लेकर आए थे। उनका कहना था कि वे दोनों बालिग हैं और उन्होंने शादी कर ली है। दोनों ने सुरक्षा की मांग की थी।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग