21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अल्लाह को सुनाने के लिए शोर की जरूरत नहीं है’, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले-इस्लाम की जानकारी….

Acharya Pramod Krishnam Big Statement: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अल्लाह को सुनाने के लिए शोर की जरूरत नहीं है।

2 min read
Google source verification
acharya pramod krishnam big statement said there is no need for noise to make allah heardacharya pramod krishnam big statement said there is no need for noise to make allah heard

आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान। फोटो सोर्स-IANS

Acharya Pramod Krishnam Big Statement: आचार्य प्रमोद कृष्णम अखाड़ा परिषद से जगद्गुरु की उपाधि मिलने के बाद पहली बार मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अल्लाह को सुनाने के लिए शोर की जरूरत नहीं होती है।

UP News In Hindi: 'सच्ची इबादत शांत मन और नीयत से होती है'

साथ ही उन्होंने मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप भी लगाया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आस्था दिल से जुड़ी होती है, इसे तेज आवाज या तकनीक के सहारे साबित करने की आवश्यकता नहीं है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, '' सच्ची इबादत शांत मन और नीयत से होती है, ना कि लाउडस्पीकर से। रमजान इबादत और मोहब्बत का महीना है। इसे सियासत से जोड़ना बिल्कुल ठीक नहीं है।''

Uttar Pradesh News in Hindi: 'कमाल अख्तर को इस्लाम की जानकारी नहीं'

आचार्य प्रमोद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "कमाल अख्तर को इस्लाम की जानकारी नहीं है, उनकी तबीयत अच्छी होनी चाहिए और इस्लाम को स्टडी करना चाहिए। इस्लाम किसी को तकलीफ पहुंचाने की इजाजत नहीं देता। रमजान मोहब्बत और इबादत का महीना है, पैगंबर की हदीसों को गौर से पढ़ना चाहिए। रमजान इबादत और नियत का मसला है, लाउडस्पीकर का नहीं।"

Moradabad News: इस्लाम के कंधे पर सियासत की बात कही

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा पर आरोप लगाया कि पार्टी इस्लाम के कंधे पर सियासत कर रही है और इस्लाम को छोटा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी इस्लाम का इस्तेमाल करके सियासत न करे, इस्लाम को छोटा करने की कोशिश न करे। 2027 के चुनाव में मुसलमानों को गुमराह करने की कोशिश करना गलत है। वो सियासत करें लेकिन दीन का नाम लेकर नहीं।"

Moradabad News in Hindi: विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा

आचार्य प्रमोद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वे मुसलमानों को हिंदुस्तानी बनने से रोकना चाहते हैं और उन्हें अलग-थलग करके राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान का मुसलमान वतनपरस्त है, लेकिन विपक्ष के नेता मुसलमानों को बदनाम कर रहे हैं। कानून कुछ कहता है और ये उन्हें गलत रास्ते पर ले जाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे सभी मुस्लिम भाई-बहनों को चाहिए कि इस महीने इबादत करें, सियासत का नहीं। अखिलेश यादव, राहुल गांधी और लेफ्ट पार्टियां अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं।"

बता दें कि यूपी में रमजान पर लाउडस्पीकर की अनुमति ना देने के फैसले को समाजवादी पार्टी ने गलत बताया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल यादव ने कहा, "प्रदेश की BJP सरकार समाज के कुछ वर्गों के खिलाफ है। यह जानबूझकर मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है और इसीलिए ऐसे फैसले ले रही है। सभी धर्मों के लोगों को आजादी मिली है, लेकिन सरकार जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश करती है।"

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग