
Moradabad Crime News: पत्नी का दरांती से गला काटकर आरोपी पहुंचा थाने
Moradabad Crime News: भोजपुर थाना क्षेत्र में पीपलसाना की मड़ैया निवासी सोमवीर शुक्रवार सुबह दस बजे पत्नी पिंकी (32) के साथ चारा लेने खेत पर गया था। बताते हैं कि यहीं किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी होने पर सोमवीर ने दराती से हमला कर दिया। पिंकी ने बचने की कोशिश् की, लेकिन शरीर में कई जगह दराती लगने से जख्म हो गए और बाद में सोमवीर ने पिंकी का गला उसी के दुपट्टे से घोंट दिया। जख्मी हालत में पिंकी को खेत पर छोड़कर सोमवीर गांव आा गया और ग्रामीणों को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। खबर मिलने पर ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े।
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में बाजपुर रतनपुर पट्टी निवासी पिंकी की शादी आठ साल पहले सोमवीर के साथ हुई थी। दंपती को तीन बच्चे राही (7), राज (6) और वैष्णवी (4 ) हैं। घटना के बाद सोमवीर के परिवार के बाकी सदस्य भी घर से गायब हो गए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी में पहले कभी विवाद होने की बात सामने नहीं आई थी। अचानक ही कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से सोमवीर ने अपनी बीवी की हत्या की है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवीर नशे का आदी है। हो सकता है कि नशे में उसने बर्बरता से पत्नी को मार डाला होगा।
Published on:
26 Aug 2023 11:26 am
