
Moradabad Crime: दिल्ली में भर्ती छात्रा की हालत बिगड़ी..
Moradabad Crime News: मुरादाबाद के रामगंगा विहार में छेड़खानी का विरोध करने पर छह छात्राओं को कार से कुचलने के दो आरोपी घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शगुन सिंह और उसके साथी लक्ष्य बरेजा, उदय कौशिक गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली में भर्ती एक छात्रा की हालत नाजुक है। जबकि दो छात्राओं का इलाज मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
शुक्रवार को एडमिट कार्ड लेने के बाद घर आते समय छात्राएं रामगंगा विहार में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के पास खड़ी होकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को टक्कर मारकर घायल कर दी। सभी छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।
Published on:
10 Feb 2025 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
