22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद डबल मर्डर केस: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी अरेस्ट, संपत्ति विवाद से जुड़ा था मामला

Moradabad Crime: यूपी के मुरादाबाद में संपत्ति विवाद को लेकर हुए डबल मर्डर केस ने सनसनी फैला दी है। पुलिस कार्रवाई में मुख्य आरोपी फहीम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपी अनस को पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
moradabad double murder encounter property case

मुरादाबाद डबल मर्डर केस | Image - X/@IANS

Moradabad Double Murder Case: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुलिस के अनुसार, बीते दिन एक दंपत्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना संपत्ति विवाद से जुड़ी पाई जा रही है।

मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फहीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, दूसरे आरोपी अनस की तलाश जारी थी। इसी दौरान अगवानपुर क्षेत्र में पुलिस और आरोपी अनस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये था पूरा मामला

मुरादाबाद शहर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित चक्कर की मिलक इलाके में सोमवार रात करीब आठ बजे एक ऐसी दर्दनाक वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रामगंगा किनारे बने एक घर के भीतर बच्चों के सामने ही पति-पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। बताया गया है कि संपत्ति विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पड़ोसी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा और उसकी पत्नी फराह की बेरहमी से हत्या कर दी।

मासूम बच्चों की चीखों से भी नहीं पसीजा दिल

घटना के समय घर में मौजूद बच्चों अफ्शा और आतिफ ने अपनी आंखों के सामने अपने माता-पिता को बचाने की भरपूर कोशिश की। दोनों बच्चे हमलावरों के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आरोपियों ने एक भी नहीं सुनी। अफ्शा के अनुसार हमलावरों ने बच्चों को भी पीटा और लगातार वार करते रहे, जब तक राजा और फराह की मौत नहीं हो गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

डर और सदमे में डूबे मासूम

घटना के बाद से दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं। अफ्शा और आतिफ ने पुलिस और परिवार के सदस्यों को पूरी घटना का विस्तार से बयान दिया। अफ्शा ने बताया कि उनका छोटा भाई अब्बास पहले से बीमार था और घटना वाले दिन मां दिनभर उसी के पास बैठी रही थी। पिता काम पर गए थे और शाम को लौटे थे, जिसके कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक वारदात हो गई।