
Moradabad Election 2024 Result
Moradabad Election 2024 Result: मुरादाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। यहां सपा की प्रत्याशी रुचि वीरा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई।
पहले पोस्टल बैलेट इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी लगातार आगे रही। दोपहर 12 बजे तक वह 35770 वोटों से आगे चल रही थी। दूसरे नंबर सपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 117410 मत मिल चुके थे।
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर थी। भाजपा जीते या सपा, मुरादाबाद में इतिहास ही बनेगा। अभी तक के रुझानों के मुताबिक पहली बार किसी महिला को सांसद बनने का गौरव हासिल हो सकता है।
मुरादाबाद लोकसभा सीट से इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया। यहां 19 अप्रैल को वोट डाले गए। 62.18 फीसदी मतदान हुआ। 2059578 मतदाताओं में से 1280706 ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया।
मतदान के दूसरे दिन 20 अप्रैल का भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था। ऐसी स्थिति में अगर मुरादाबाद सीट से भाजपा को जीत मिलती है तो यहां उपचुनाव होना तय है। जो पहला मौका होगा।
अभी तक के इतिहास में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर एक बार भी उपचुनाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर रुचिवीरा सपा प्रत्याशी हैं। अगर सपा को इस चुनाव जीत मिलती है तो यह पहला मौका होगा जब कोई महिला सांसद बनेंगी। अब तक मुरादाबाद सीट पर हुए 17 चुनावों में किसी भी महिला को जीत नहीं मिली है।
Published on:
04 Jun 2024 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
