
मुरादाबाद में प्यार ने लिया खौफनाक मोड़! Image Source - Pinterest
Lover suicide attempt in Moradabad: मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय सनसनीखेज बन गया जब एक युवक ने नाबालिग प्रेमिका को घर बुलाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। जैसे ही प्रेमिका ने उसे फंदे पर लटका देखा, उसके होश उड़ गए और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
लड़की की आवाज सुनते ही स्वजन और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में युवक को फंदे से नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बंगला गांव निवासी विशाल का पिछले एक वर्ष से गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। शुक्रवार देर रात विशाल ने अपनी प्रेमिका को घर बुलाया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में विशाल ने कमरे में जाकर फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
मामले की जानकारी मिलने पर नागफनी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Published on:
21 Sept 2025 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
