30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad News : अवैध रुप से धन उगाही कर लोगों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, महिलाएं गिरफ्तार

Moradabad News : मझोला थाना पुलिस ने की कार्रवाई, केवाईसी तैयार कराने के नाम पर लोगों से करते थें ठगी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ujjwal Srivastava

•

Updated: 28 Jun 2023, 1:13 PM IST

Moradabad News : अवैध रुप से धन उगाही कर लोगों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, महिलाएं गिरफ्तार

महिला आरोपियों के पास से बरामद माल

मुरादाबाद। महानगर के मझोला थाना क्षेत्र लाइनपार इलाके में फर्जी कॉल सेंटर का संचालन हो रहा था, जहां पर फर्जी ऑनलाइन लोन कराने का झांसा देकर भोले भाले व्यक्तियों से फोन करके संपर्क कर ऑनलाइन औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर झांसे में आने वाले व्यक्तियों से आवश्यक प्रपत्र केवाईसी तैयार कराने के बहाने फर्जी कॉल सेंटर संचालक अपने खातों में पैसे मंगवा कर अवैध रूप से धन की उगाही कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। थाना मझोला पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा कर दो युवतियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 मोबाइल एक लैपटॉप ग्राहकों के मोबाइल नंबरों की सूची विभिन्न बैंकों की पासबुक व क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड आदि सामान बरामद किया है।

मंगलवार को एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। मझोला थाना पुलिस टीम ने लाइनपार पुतलीघर तिराहे के पास चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई करते हुए कॉल सेंटर का संचालन करती दो युवतियों मुगलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नूरी परवीन और मझोला थाना क्षेत्र के मिलन विहार की रहने वाली संगीता को गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे हरथला कॉलोनी का रहने वाला योगेश, रामपुर जनपद का रहने वाला रवि कुमार, ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र का रहने वाला का कावेंद्र और नमन अभी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।