
Video: राॅबर्ट वाड्रा यूपी के इस जिले से लड़ेंगे चुनाव, शहर में लगे पोस्टर!
मुरादाबाद। जैसे- जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सूबे का सियासी पारा भी गरम होता जा रहा है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको पार्टी ने पूर्व उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपकर भाजपा, सपा और बसपा खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है।
कांग्रेस समेत सभी दलों में इस खबर के बाद फैली सनसनी
वहीं, अब शहर में लोगों ने यहां से रॉबर्ट वाड्रा को चुनाव लड़ाने की मांग कर दी है। यही नहीं इस मांग के समर्थन में शहर में कई जगह पोस्टर भी लग गए हैं। इसमें उन्हें युवक कांग्रेस ने चुनाव लड़ाने की इच्छा जाहिर की है। सोमवार को सुबह होते ही कांग्रेस समेत सभी दलों में इस खबर के बाद सनसनी फैल गई। वहीं, युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है। उनका कहना है कि उनकी डिमांड यहां से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की है।
ये लगे हैं पोस्टर
शहर के कई हिस्सों में रॉबर्ट वाड्रा के होर्डिंग लगाए गए हैं। दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर ऐसे कई होर्डिंग लगे हैं, जिनमें लिखा गया है, रॉबर्ट वाड्रा जी, मुरादाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है। होर्डिंग्स में निवेदक की जगह पर युवक कांग्रेस का नाम लिखा गया है। होर्डिंग्स में राहुल गांधी और सोनियां गांधी का भी फोटो लगा है। हालांकि, कांग्रेस के स्थानीय नेता इस तरह से होर्डिंग्स से खुद को अंजान बता रहे हैं।
नेताओं का इनकार
वहीं, कांग्रेस के युवा संगठन एनएसयूआई के नेताओं ने भी इस तरह के कोई भी होर्डिंग्स लगाए जाने से इनकार किया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश पाल का कहना है कि यह विरोधियों की साजिश है। उनकी मांग तो रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका वाड्रा को चुनाव लड़ाने की है।
Published on:
25 Feb 2019 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
