7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूकंप के झटकों से हिला शहर, घरों से बाहर निकले लोग, दूसरे दिन भी खौफ बरकरार

शहर में भूकंप के तेज झटके लगने के बाद देर रात को लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आज यानी शनिवार को घरों और ऑफिस में पहुंचे लोग इसकी जोर शोर से चर्चा करते नजर आए। अचानक आए झटकों से लोगों में डर पैदा कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
earthquake-.jpg

Earthquake in Greece

मुरादाबाद में शुक्रवार रात 11:34 बजे लोगों ने तेज भूकंप के झटके महसूस किए। लगातार इतनी तेज भूकंप से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। सोसायटी में रहने वाले लोग अपने घरों से निकलकर खुली जगह में एकत्र हो गए। अपने करीबियों को फोन कर भूकंप की जानकारी दी और घर से बाहर निकलने के लिए कहा।

भूकंप शांत होने के बाद भी लोगों के मन से डर नहीं निकला। लाइनपार में गायत्री नगर, प्रेम नगर, रामेश्वर कॉलोनी, दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार, कांट रोड पर रामगंगा विहार, आशियाना, अवंतिका, नवीन नगर समेत कई कॉलोनियों में काफी देर तक लोग सड़क पर टहलते नजर आए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में भूकंप की घटनाएं बढ़ी हैं।

इतनी तेज भूकंप बहुत समय बाद आया है। ऐसे में सोसायटियों में रहने वाले लोग छोटे बच्चों को लेकर पहली मंजिल पर ही रुक गए। ग्राउंड फ्लोर पर देर रात तक बैठे रहे। यही स्थिति अमरोहा, रामपुर, संभल आदि जिलों में रही। इससे पहले तीन अक्तूबर को दोपहर में भूंकप आया था।