
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर पुलिस असमंजस में है। यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में महिला प्रोफेसर के लाश मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया है। कमरे में लाश के पास से चाकू और दवाइयां भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक प्रोफेसर ने जिले के पाकबड़ा थाना इलाके की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दो सप्ताह पहले ही ज्वाइनिंग की थी। एक दिन जब महिला के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ । युनिवर्सिटी के मैनेजमेंट ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने वहां पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला तो प्रोफेसर का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
एसपी नगर का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। मौके पर कुछ दवाइयां और एक चाकू भी मिला है। घटनास्थल को देखकर लग रहा है शायद प्रोफेसर ने अपने आप पर हमला किया है। यूनिवर्सिटी स्टाफ के मुताबिक, एक-दो दिन से प्रोफेसर की तबीयत खराब थी। इसी वजह से महिला ने खाना भी नहीं खाया था। पुलिस ने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
03 Jul 2024 05:34 pm
Published on:
03 Jul 2024 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
