9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad: नवजात की मौत पर हॉस्पिटल में हंगामा, मरने के बाद भी मेडिसिन मंगवाने का आरोप

Moradabad News: नवजात की मौत के बाद परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। बच्चे के पिता का आरोप है कि इमरजेंसी फीस लेने के बाद भी डॉक्टर उनके बच्चे को देखने नहीं आए। अनट्रेंड स्टाफ बच्चे का इलाज करता रहा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
हॉस्पिटल के बाहर लगी परिजनों की भीड़

हॉस्पिटल के बाहर लगी परिजनों की भीड़

Moradabad: बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप ये भी है कि बच्चे की मौत के बावजूद स्टाफ परिजनों से मेडिसन मंगाता रहा। इस मामले में नर्सिंग होम संचालक फिलहाल अपना पक्ष देने के लिए सामने नहीं आए हैं।

घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में लाजपत नगर स्थित रॉयल हॉस्पिटल की है। इसे डॉक्टर मौहम्मद फरीद द्वारा संचालित किया जाता है। हॉस्पिटल के बोर्ड पर नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ लिखा हुआ है। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी राशिद का कहना है कि उनकी पत्नी तरन्नुम ने 8 दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चे को पीलिया और हल्का बुखार होने पर वे शुक्रवार को रात करीब 8 बजे रॉयल हॉस्पिटल पहुंचे थे। राशिद के मुताबिक रात 8 बजे पहुंचने पर स्टाफ ने उनसे डॉक्टर की इमरजेंसी फीस के नाम पर 800 रुपये लिए। लेकिन इसके बाद भी डॉक्टर फरीद बच्चे को देखने नहीं आए।

आरोप है कि स्टाफ ने टेलीफोन पर ही डॉक्टर से बात की और बच्चे का खुद ही इलाज शुरू कर दिया। बच्चे को एडमिट कर लिया गया। राशिद का कहना है कि उन्होंने रात में ही 3200 रुपये की दवाएं लाकर दी थीं। थोड़ी देर बाद ही स्टाफ ने उनसे कहा कि बच्चे की हालत बिगड़ रही है। इसलिए उसे वेंटीलेटर पर लेना पड़ेगा। राशिद का कहना है कि शनिवार को सुबह 5 बजे जब वो अपने बेटे को देखने के लिए गए तो उसकी सांस नहीं चल रही थी। उन्होंने वीडियो बनाना शुरू की तो स्टाफ ने बदतमीजी करके बाहर निकाल दिया।

इसके थोड़ी देर बाद स्टाफ ने फिर से दवाएं लिखकर एक पर्ची उन्हें दी और मेडिसन लाने को कहा। राशिद दिल्ली में स्टील पॉलिश का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत के बाद भी स्टाफ उनसे दवाएं मंगाता रहा। जबकि डॉक्टर एक भी बार बच्चे को देखने नहीं आए। उन्होंने हंगामा किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। राशिद ने हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ कटघर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।